मंडलायुक्त असगर सामून की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक 23 नवंबर तक सोनमर्ग-जोजीला मार्ग औपचारिक तौर पर खुला रखने का फैसला किया गया।
बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि 18 नवंबर से निर्धारित समय तक मार्ग पर केवल 50 भारी वाहनों को चलने की अनुमति होगी और ट्रैफिक एक तरफा रहेगा।
दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी वाहन को सोनमर्ग या मीनमर्ग से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंडलायुक्त ने बैठक के दौरान इस मार्ग पर स्थित गुमरी और कैप्टन मोड़ पर 2 रिकवरी मशीनों को तैनात के भी निर्देश दिए, ताकि कोई बड़ा वाहन खराब हो तो उसे हटाया जा सके।
बैठक में डीसी गांदरबल, एसपी गांदरबल और एसपी ट्रैफिक (रूलर) मौजूद रहे। डीसी कारगिल, एसपी कारगिल और एडीसी लेह ने बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया।