छह की हालत गंभीर
गहरी खाई में गिरने के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मी हादसे वाली जगह पर पहुंचे। घायलों को हादसे वाली जगह से निकालकर चिकित्सा सहायता के लिए भेजा गया। घायलों की संख्या अधिक होने और तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता को देखते हुए, सोनमर्ग, गुंड और गनीवन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित कई स्वास्थ्य संस्थानों से एंबुलेंस बुलाई गईं। समन्वित प्रतिक्रिया से सभी घायलों को पीएचसी गुंड पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्रारंभिक चिकित्सा सहायता दी गई। पीएचसी गुंड के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए स्किम्स सौरा श्रीनगर रेफर कर दिया। उनमें से छह की हालत गंभीर बताई गई।
तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया
एसडीपीओ कंगन राजेश रैना ने कहा कि सभी घायलों को पहले पीएचसी गुंड ले जाया गया, फिर स्किम्स श्रीनगर रेफर किया गया, जिनमें छह की हालत गंभीर है। हादसे का कारण अभी अज्ञात है। हालांकि, प्रारंभिक आकलन से पता चलता है कि तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया होगा।
ये लोग घायल
घायलों में शारदा बेन पत्नी रमेश भाई, रमेश भाई, शोभा पत्नी राजेश कुमार, राजेश कुमार (सभी निवासी अहमदाबाद), दायशा पुत्र सुभाष चंद्र, मुकेश भाई उनकी पत्नी कला बेन और उनका बेटा रोहन भाई निवासी सूरत, स्वर्णद्युति घोष, माला घोष और सुरजीत घोष निवासी पश्चिम बंगाल और जगदीश पुत्र अमरीक सिंह निवासी गुरदासपुर शामिल हैं। हादसे के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।