फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बैंक का कर्ज चुकाए बिना बेच दी कार, फर्जी दस्तावेजों से किया लाखों का खेल

Tue, 10 Nov 2026 06:33 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच ने कार लोन धोखाधड़ी के मामले में बड़ी ब्राह्मणा निवासी राहुल सूडान के खिलाफ सांबा की अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बैंक लोन धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोपी पर जाली दस्तावेज तैयार कर बैंक से लिए गए वाहन लोन में धोखाधड़ी करने का आरोप है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी राहुल सूडान निवासी ध्यानसर गांव बड़ी ब्राह्मणा के खिलाफ सांबा की मुंसिफ अदालत में चार्जशीट पेश की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस मामले की जांच वर्ष 2022 में केनरा बैंक की बड़ी ब्राह्मणा शाखा के तत्कालीन प्रबंधक निखिल सिंह जम्वाल की लिखित शिकायत के आधार पर शुरू की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि आरोपी ने 14 जून 2016 को कार खरीदने के लिए 7.92 लाख रुपये का टर्म लोन लिया था। इसमें से 5.64 लाख रुपये की राशि अभी भी बकाया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी और जाली नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) तैयार कर उसे सांबा के एआरटीओ कार्यालय में जमा कराया। इस दस्तावेज के आधार पर वाहन को बैंक का बकाया कर्ज चुकाए बिना और बैंक से वैध अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लिए बिना ही किसी तीसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करा दिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने जांच पूरी करने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें