फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में डेंगू से एमएलसी के बेटे की मौत, कुल 74 मामले आए सामने

Tue, 25 Oct 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
एमएलसी रोमेश अरोड़ा के बेटे साध्य अरोड़ा (26) की डेंगू से सोमवार सुबह चंडीगढ़ के एक अस्पताल में मौत हो गई। जीएमसी में कई दिन भर्ती रहने के बाद उसका वहां उपचार चल रहा था, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने साध्य की डेंगू से हुई मौत पर दुख जताया है।
विज्ञापन


इस बीच जम्मू संभाग में सोमवार को छह नए पाजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ संभाग के विभिन्न जिलों में अब तक 74 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. गुरजीत सिंह सूदन के अनुसार संभाग में अभी आधिकारिक तौर पर डेंगू से किसी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। 

हालांकि कई लोग अपने स्तर पर दूसरे राज्यों के अस्पतालों में इलाज के लिए गए हैं।  संभाग के विभिन्न हिस्सों से अब तक 606 संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसमें 74 पाजिटिव आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू के आसपास के जिले भी प्रभावित

डेंगू का खतरा - फोटो : Demo Pic
डेंगू के अधिकांश मामलों में पीड़ित बाहरी राज्यों से डेंगू का डंक साथ में लाए हैं। अब तक जम्मू के बाद कठुआ जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा है। दर्जनों सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

हालांकि तापमान में गिरावट आने से डेंगू की आशंका थोड़ी कम हुई है, लेकिन ताजा पाजिटिव मामलों का आना भी जारी है।  जम्मू संभाग के जिला कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर, रामबन, किश्तवाड़, राजोरी, रियासी सहित अन्य जिले डेंगू से प्रभावित हो चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें