फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मां की मौत के बाद भी घर नहीं लौटा बेटा, अंतिम संस्कार से दूरी ने बढ़ाया शक; पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 04 Oct 2026 12:36 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नानक नगर में गुरचरण कौर की संदिग्ध मौत के बाद उनका बेटा तीन दिन से लापता है और मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ जिससे जांच में यह पहलू अहम हो गया है। गांधीनगर पुलिस बेटे की तलाश के साथ उसके प्रदेश से बाहर होने की आशंका और महिला के संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
गुरशरण कौर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानक नगर में गुरचरण कौर की मौत के बाद कई सवाल परिवार और जांच में जुटी पुलिस के सामने हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनके बेटे को लेकर है। वीरवार को मां की मौत के बाद से ही बेटा गायब है। शुक्रवार को अंतिम संस्कार में भी शामिल होने नहीं आया। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। ऐसे में उसके प्रदेश से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उसकी मौजूदगी और आने-जाने से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।वीरवार को गुरचरण कौर का शव नानक नगर स्थित घर के एक कमरे में मिला था। शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। घर के भीतर इस तरह शव मिलने की सूचना से इलाके में हर कोई परेशान था। मां की मौत के तीन दिन बाद भी बेटा घर नहीं लौटा है। ऐसे में पुलिस की जांच बेटे की गिरफ्तारी पर टीकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर पुलिस के अनुसार गुरचरण कौर की मौत के बाद परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई है। अब तक की जांच में वारदात को अंजाम देने का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पा रहा है। बेटा ही माता-पिता का एकमात्र सहारा है।

पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि वारदात से पहले वह किन लोगों के संपर्क में थीं और घर में उस दौरान कौन-कौन आया था। इसी बीच बेटे का अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचना पुलिस के लिए जांच का एक अहम बिंदु बन गया है। उसके प्रदेश से बाहर होने की आशंका की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें