फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बलिदानी हवलदार नीलम सिंह को किया याद

विज्ञापन
बलिदानी को श्रद्धांजलि देते परिजन।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पांच मई 2023 को राजोरी के कंडी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में बलिदान हुए गांव चक किरपाल पुर (दलपत) निवासी हवलदार नीलम सिंह चिब को याद किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्हें कैप्टन जेए अबिराज की ओर से सेरेमोनियल गार्ड पेश किया गया। हवलदार नीलम सिंह सेना की 9 पैरा कमांडो में तैनात थे। बलिदानी के गांव में बनाये गए स्मृति स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर परिजनों, क्षेत्र के लोगों और भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों ने शहीद को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नीलम सिंह के पिता गुरदेव सिंह चिब, पत्नी बंदना भाऊ, छोटा भाई अगंत सिंह, बेटी पवना और बेटा अखिल सिंह, सूरज सिंह, शमशेर सिंह चिब, अंग्रेज सिंह, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह चिब सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें