जम्मू के अखनूर सेक्टर में ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल अचानक चलने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। खौड़ के जोगवां क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद सेना ने जांच शुरू कर दी है और जवान का शव सैन्य अस्पताल अखनूर भेजा गया है।
जम्मू के अखनूर सेक्टर में ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई। जवान की सर्विस राइफल गलती से चल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह घटना रविवार को खौड़ के अग्रिम क्षेत्र जोगवां में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्यूटी के समय जवान की राइफल अचानक फायर हो गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घटना के तुरंत बाद जवान को चिकित्सा सहायता दी गई, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। अधिकारियों ने बताया कि जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सैन्य अस्पताल अखनूर भेज दिया गया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिवार को सौंपा जाएगा।