कटरा के सीआरपीएफ कैंप में एक जवान की आज सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक जवान हरियाणा के सोनीपत के लखीमपुर का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई।
जानकारी के अनुसार रिआसी जिले के कटरा में सीआरपीएफ की छठी बटालियन के कैंप में सोनीपत के लखीमपुर गांव निवासी कांस्टेबल कर्मवीर सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह को सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई।