फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः नियंत्रण रेखा के पास दिखाई दिए संदिग्ध युवक, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Sun, 04 Mar 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान - फोटो : ANI
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा के पास कुछ गांवों में रविवार को संदिग्ध युवकों को देखे जाने की खबर के बाद बढ़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सुबह कुछ लोगों ने नियंत्रण रेखा से सटे नैक्का, व पंजग्राई इलाकों में कुछ लोगों को संदिग्ध परस्थितियों में घूमते देखा गया।
विज्ञापन


राजोरी पुलिस की एसओजी टीम व जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। एएसपी राजोरी यूसूफ चौधरी व डीएसपी ऑपरेशन सुखदेव सिंह की अगुवाई में एसओजी व पुलिस की टीमों ने नियंत्रण रेखा के मनकोट, टंडवाल, नैका , पंजग्राई, गंभीर ब्रहमना ,व शहर से सटे इलाके जैसे छावा, मोची मौहल्ला, क्रशर मोड़, ककोड़ा, आदि इलाको में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में चप्पा चप्पा छान मारा।

पुलिस टीम ने उक्त इलाकों के जंगलों को पूरा दिन खंगाला व संदिग्धों को धर दबोचने का प्रयास किया। वहीं पुलिस द्वारा करीब छह घंटे तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन में हाथ तो कुछ नहीं लगा , लेकिन संदिग्ध देखे जाने की खबर ने पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की नींद जरूर उछ़ा दी है। 
विज्ञापन



वहीं शाम को करीब पांच बजे पुलिस की एसओजी ने दरहाल के पहज्ञउ़ी इलाकों के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस टीमोंने दरहाल के जंगलों को खंगालने का काम शुरू किया।  वहीं एसएसपी राजोरी ने सर्च ऑपरेशन किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि संदग्धि गतिगविधियों की रिपोर्ट के बाद इलाके की तलाशी जा रही है व पुलिस पूरे हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें