फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाक की गोलीबारी के बाद पुंछ के गोल्द गांव में जगह-जगह पड़े हैं जिंदा मोर्टार

विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पुंछ। जिले की मेंढर तहसील के भारत-पाक नियंत्रण रेखा से सटे गांव अपर गोल्द निवासी बुरी तरह सहमे हुए हैं। गांव में जगह-जगह पड़े पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए जिंदा मोर्टारों के फटने की आशंका से डरे हुए लोग जहां अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे, वहीं वह अपने पशुओं को भी खुला नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन



ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पहले पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भारी गोलाबारी के बाद गांव में दर्जनों की संख्या में जिंदा गोले खेतों, घरों के पास और गांव में आने वाले रास्तों के पास पड़े हुए हैं। उनको लगता है कि इन गोलों यदि विस्फोट हो गया तो कोई भी इसका शिकार हो सकता है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन एवं सेना को इसकी सूचना होने के बाद भी गोलों को निष्क्रिय नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों में भारी रोष है। गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के पास जिंदा पड़े गोलों के विस्फोट से सावजियां और शाहपुर में कई बच्चे घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में पूछने पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमने सेना को जिंदा बमों की जानकारी दे रखी है। अब वह अपने हिसाब से गोलों को नष्ट करेंगे। गौरतलब है कि शनिवार को पुंछ की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में देर रात गोलीबारी की गई।

पाकिस्तान ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोले दागे। भारतीय सेना ने पाक की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी देर रात तक जारी थी। एहतियात के तौर पर सीमा पर तैनात जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें