फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः वीपीएन से सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक, 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा 24 फरवरी तक बढ़ी

Sun, 16 Feb 2020 10:42 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा 24 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। यह आदेश गृह विभाग की ओर से जारी किया गया। इसके साथ ही वेबसाइट की व्हाइट लिस्ट की संख्या बढ़ाकर 1485 कर दी गई है। इन वेबसाइट को उपभोक्ता एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ ही वीपीएन के जरिये सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी।

विज्ञापन


गृह विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह संज्ञान में आया है कि वीपीएन के जरिये सोशल मीडिया का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों और सरकारी आदेशों की अवहेलना में किया जा रहा है। पिछले सप्ताह अफवाहें फैला कर शांति भंग करने की कोशिशें की गईं, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए मोबाइल इंटरनेट को बंद करना पड़ा।

वहीं, कश्मीर में एयरटेल, जियो और अन्य कंपनियों ने वीपीएन को ब्लाक करने के लिए फायरवाल इंस्टाल कर दिया है। 2जी बहाल होने के साथ ही घाटी में लोगों ने वीपीएन डाउनलोड कर व्हाट्सएप, यूट्यूब, फेसबुक चलाना शुरू कर दिया था। ज्ञात हो कि डीजीपी ने भी प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि आतंकियों की ओर से वीपीएन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें