उत्तरी कश्मीर में गुरेज सेक्टर के चकनाला इलाके में आए बर्फीले तूफान ने दो लोगों को अपनी जद में ले लिया। इलाके के लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में बचाव दल उक्त इलाके की ओर रवाना हुआ। लोगों को बचाने का कार्य जारी है।
अधिकारियों ने दो लोगों के फंसे होने की पुष्टि की है। सेना और स्थानीय प्रशासन की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।