फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके विवादः विवादित बयान देकर फंसे फारूक अब्दुल्ला और ऋषि कपूर, शिकायत दर्ज

Fri, 17 Nov 2017 10:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बारे में विवादित बयान देने के मामले में फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर और नेशनल कॉन्‍फ्रेंस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ जम्मू के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। जम्मू के सामाजिक कार्यकर्ता सुकेश खजूरिया ने अपराध दंड संहिता की धारा 196 के तहत दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 'पीओके' को लेकर विवादित पाकिस्तान का हिस्सा स्वीकारने के लिए इन पर राजद्रोह का मामला चलाया जाए। गौरतलब है कि नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष सांसद फारूक अब्दुल्ला ने फिर से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर विवादित बयान दिया था। इस बार फारूक ने कुछ ज्यादा पाक प्रेम दिखाते हुए कहा था कि पीओके इनके बाप का हिस्सा नहीं है।
नेकां अध्यक्ष ने यह बात एलओसी के पास उड़ी सेक्टर में एक जनसभा के दौरान कही थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-पाक को वार्ता शुरू करनी चाहिए। फारूक ने कहा, आखिर कब तक ऐसे ही बेगुनाह लोगों का खून घाटी में बहता रहेगा और हम यह कहते रहेंगे कि पीओके हमारा हिस्सा है। उन्होंने यह बयान लाइन ऑफ कंट्रोल के पास उड़ी सेक्टर में दिया। इससे पहले भी फारूक ने पीओके को लेकर पाक प्रेम दिखाया था और पीओके को सीधे-सीधे पाकिस्तान का हिस्सा बताया था और कहा था कि उसे पाकिस्तान से कोई छीन नहीं सकता। 
विज्ञापन
Jammu based social activist Sukesh Khajuria filed a complaint with District Magistrate against Dr.Farooq Abdullah and Actor Rishi Kapoor for their remarks on PoK. Seeks action under section 196 of CrPC pic.twitter.com/yb01tsFgyc — ANI (@ANI) November 17, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें