फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...ताकि जल्द शुरू हो पढ़ाई

Sat, 27 Sep 2014 09:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मीरां साहिब/आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस की तरफ से अभियान जारी है। शुक्रवार को मीरां साहिब पुलिस थाना प्रभारी की देखरेख में प्राइमरी स्कूल कुल्लियां, जस्सौर, नडी, खेपड आदि में साफ-सफाई करवाने के साथ गांव की सड़कों को ठीक किया गया। शुक्रवार को अभियान के दौरान कई जरूरतमंद लोगों में राहत सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन


मीरां साहिब थाना प्रभारी के अनुसार राज्य पुलिस द्वारा हर जिले में प्रभावितों की सहायता की जा रही है। अभियान के दौरान सहायक सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे। उनका कहना था कि विद्या के मंदिर का माहौल कुदरत के कहर से पहले जैसी बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें