पुंछ। पुंछ जिले के पीरपांचाल के पहाड़ों के साथ ही ऐतिहासिक मुगलरोड पर पीर की गली में शुक्रवार सुबह हल्की बर्फबारी होने से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही बर्फबारी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
इस बीच पुंछ नगर सहित सभी निचले क्षेत्रों में करीब डेढ़ घंटे तक बारिश भी हुई जिससे मौसम में ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे जिले में पीरपांचाल के पहाड़ों पर तत्ताकुटी, लोरन की चोटियों के साथ ही पीर की गली क्षेत्र में मौसम की पहली बर्फबारी होने लगी। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश होने लगी जिससे हल्की ठंड बढ़ गई है।