फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत बनी बर्फबारी: अनंतनाग में दो और लोगों की मौत, दो को सुरक्षित बचाया, अब तक पांच की गई जान

Sun, 24 Oct 2021 07:23 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अनंतनाग

सार

अनंतनाग जिले में बर्फबारी में फंसे दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बर्फबारी और बारिश के कारण पुलवामा जिले के त्राल इलाके के नूरपोरा में खानाबदोशों द्वारा बनाए गया एक तंबू भूस्खलन की चपेट में आ गया था। इसमें दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। खानाबदोश जम्मू संभाग के रियासी जिले के थे।
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में बर्फबारी में फंसे दो लोगों की मौत हो गई। इससे खराब मौसम के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। 

विज्ञापन


शनिवार की रात जिले में सिंथन दर्रा में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया। नागरिक, पुलिस, सेना और राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) के अधिकारियों की बचाव टीम ने मशीनरी की मदद से बर्फ से ढंके और कोहरे वाले इलाकों को पार कर 30 किलोमीटर की दूरी तय की और घटनास्थल तक पहुंचने के लिए आठ किलोमीटर का सफर तय किया।
यह भी पढ़ें- Amit Shah in Jammu Kashmir: कांग्रेस, महबूबा और फारूक पर शाह का सीधा वार, अब नहीं चलेगी तीन परिवारों की दादागिरी    
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 24 अक्तूबर को सुबह साढ़े पांच बजे मौके पर एक शव मिला, जबकि एक अन्य व्यक्ति की वापसी के दौरान मौत हो गई। दो लोग सुरक्षित हैं और उनका हाइपोथर्मिया और सदमे का इलाज चल रहा है। घाटी के कुछ हिस्सों, खासकर दक्षिण कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को मध्यम से भारी हिमपात हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें