फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम में बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। इससे पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग सहित कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। रात के तापमान में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


श्रीनगर समेत लगभग सभी इलाकों में बुधवार को भी मौसम साफ रहा। सुबह से धूप खिली रही। हालांकि ठंडी हवा का भी अहसास हुआ। इससे दिन के तापमान में हलकी गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार से ही घाटी के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो बुधवार को भी जारी रही। बुधवार को कुछ मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। शोपियां के मुगल रोड स्थित पीर की गली, राजधान पास, साधना टॉप, पवित्र अमरनाथ गुफा के आसपास के इलाके और गुरेज सहित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन

दिन के तापमान में हल्की गिरावट, रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी

घाटी के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी की खबर है। मौसम में हुए इस बदलाव से जहां दिन के तापमान में गिरावट आई है, वहीं रात के तापमान में सुधार हुआ है। लोगों को सूखी सर्दी से राहत मिली है।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ऊपर था, जबकि न्यूनतम 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर था। घाटी में सबसे कम तापमान गुलमर्ग में दर्ज किया गया।

यहां पारा माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस तक जा लुढ़का। पहलगाम में तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ 29 और 30 जनवरी को कश्मीर के मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें