रियासत में वीरवार को ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से पारा और लुढ़कने से शीतलहर बढ़ गई है। शुक्रवार को भी तीनों खित्तों में हल्के और घने बादल छाए रहने के साथ बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है।
इस बीच कारगिल का न्यूनतम तापमान ओर गिरकर माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है जबकि गुलमर्ग में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। लेह में भी न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को श्रीनगर में हल्की बारिश हो सकती हैं और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के भी आसार है। जम्मू में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। लेह में भी बादल छाए रहेंगे।
जम्मू में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कटड़ा में अधिकतम तापमान 20.9 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।