सरकार ने वीरवार को कश्मीर व जम्मू संभाग के विंटर जोन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिए सर्दी की छुट्टियों की तिथियों का एलान कर दिया।
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर के अनुसार कश्मीर संभाग में स्कूली शिक्षण संस्थानों व जम्मू जोन के विंटर जोन के मिडिल तक के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां सात दिसंबर से शुरू होगी।
हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां 21 दिसंबर से शुरू होगी। छुट्टियों के बाद स्कूलों में एक मार्च से पढ़ाई शुरू होगी।