फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घर में बंधक बनाकर लूटपाट

विज्ञापन
गांव कत्याल में नकाबपोशो द्वारा लूट करने पर घर में बिखरा समान - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुुरा। सीमावर्ती गांव कत्याल में वीरवार की सुबह दिनदहाड़े दो नकाबपोशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की। उस वक्त घर में कोई और सदस्य नहीं था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वीरवार की सुबह साढ़े नौ बजे के दो नकाबपोश दीदार सिंह के घर में घुसे और घर में मौजूद उसकी बहू अमरजोत कौर को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की और मौके से फरार हो गया। आरोपियों ने महिला को अकेली देख घर में घुुसा। पहले महिला के सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे वह डर गई। इससे पहले कि उसकी समझ में कुछ आता, लुटेरों ने महिला को घर के भीतर ही खिड़की के साथ दुपट्टे से बांध दिया।
उसके बाद एक अपराधी महिला के पास खड़ा रहा और दूसरा घर में रखी अलमारी में पडे़ एक सूटकेस में पडे़ रुपये निकाले। घटना को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए। उसके बाद महिला ने शोर मचाया। आसपास लोगों के वहां पहुंचने पर सबको घटना की जानकारी मिली। जिस समय लूटपाट हुई, उस समय महिला के सास-सुसर खेतों पर गए हुए थे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर वे भी खेत से घर लौटे। अमरजोत ने बताया कि जिस समय घर में नकाबपोश घुसे थे, उस समय घर में दो छाटे बच्चे भी थे। घटना के बाद से गुरदित सिंह की पत्नी अमरजोत सहमी हुई है। आरएस पुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। नकाबपोशों द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें