फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। नशे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामकोट पुलिस ने शिकंजा कसते हुए चार ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान दिनेश कुमार निवासी रामकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धार मार्ग पर रामकोट पुलिस पोस्ट में तैनात चौकी अफसर यशपाल शर्मा के नेतृत्व में नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी समय एक राहगीर की संदेह के चलते तलाशी ली, जिससे चार ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सनद रहे कि गत सप्ताह भी बिलावर पुलिस ने तीन ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें