बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत बरोड़ी के गुड़ा मोड़ क्षेत्र से एक युवक की दिनदहाड़े स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है। अभय सिंह पुत्र ब्रह्मदीप सिंह निवासी बरोड़ी ने बताया कि वह गुड़ा मोड़ में एक नाई की दुकान पर गया था। उसने दुकान के बाहर स्कूटी जेके 21 बी 8756 खड़ी की। चाभी बीच में ही रहने दी।
वह दुकान के अंदर भीड़ देखने गया, लेकिन जैसे ही बाहर आया तो एक व्यक्ति उसकी स्कूटी को ले जा रहा था। उसने दूसरे युवक से उसकी स्कूटी देने के लिए कहा और उसका पीछा किया, लेकिन तब तक वह व्यक्ति स्मेलपुर क्षेत्र से होता हुआ राया मोड़ की तरफ भागता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद वह विलुप्त हो गया। इलाके में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी के मामले को लेकर हड़कंप सा मचा है।