विजयपुर। कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग के रेलवे रोड के पास महिला से बदमाश पर्स झपटकर फरार हो गए। अंजू बाला निवासी सजालपुर सोमवार को कहीं जा रही थीं। उन्होंने एक पर्स ले रखा था जिसमें आठ तोले सोने के जेवरात, 12 हजार रुपये और एक मोबाइल था, जिस पीछे आए बदमाश झपकर फरार हो गए। महिलाओं ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और बैग छीनाने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद