जम्मू। छात्रों और खगोल विज्ञान के प्रति उत्साहित करने के साथ उन्हें ब्रह्मांड के और करीब लाने तथा दूरबीन अवलोकन से आसपास की जटिलताओं को उजागर करने के उद्देश्य से श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के व्योम-एस्ट्रोनॉमी क्लब ने दूरबीन पर केंद्रित एक कार्यशाला सह परिचयात्मक सत्र करवाया।
कार्यशाला सह परिचयात्मक सत्र छात्रों के लिए न सिर्फ शैक्षिक अनुभव था बल्कि उनके बीच खगोल विज्ञान में बढ़ती रुचि का एक प्रमाण भी था। एस्ट्रोनॉमी क्लब का ये प्रयास खगोलीय अवलोकन में स्थायी रुचि पैदा करेगी, जिससे भविष्य में इस तरह की और अधिक कार्यशाला लग सकेंगी। ब्यूरो