एसएमवीडीयू के दो छात्रों ने खेलों में चमकाया नाम
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बिजनेस के छात्रों ने जम्मू यूनिवर्सिटी के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित पुरुषों और महिलाओं के लिए तीसरी चांसलर ट्रॉफी 2025-26 में शादार प्रदर्शन से नाम रोशन किया है।
एमबीए फर्स्ट ईयर के अनिकेत सिंह ने चार कांस्य मेडल जीते। बीबीए दूसरे वर्ष के आदित्य भारद्वाज ने 1600 मीटर और 400 मीटर रिले में कांस्य लाकर अपनी पहचान बनाई। इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के लगभग 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। स्कूल ऑफ बिजनेस ने दोनों छात्रों को उपलब्धियों के लिए बधाई दी। ब्यूरो