फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

225 किलो भुक्की बरामद, दो ट्रक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर दो अलग-अलग नाकों पर वाहनों की जांच के दौरान श्रीनगर से पंजाब की ओर जा रहे ट्रकों से 255 किलो भुक्की बरामद की जबकि दो ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इंचार्ज पुलिस पोस्ट जवाहर टनल की अध्यक्षता में पुलिस दल ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर जवाहर टनल इलाके के चौकोरी नाला में नाका लगाया था। इस दौरान पंजाब की ओर जा रहे एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान ट्रक पर बोरियों में छुपाई गई 200 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई। मौके पर ही ट्रक चालक दलहंदर सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर पंजाब को गिरफ्तार किया है।
इस तरह थाना प्रभारी रामसू जावेद अहमद की अध्यक्षता में पुलिस ने हाईवे पर रामसू थाना के पास ही नाका लगाया था। श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रेह ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई तो उससे 25 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई। इस ट्रक के चालक मांजूर अहमद लोन निवासी कुलगाम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच पड़ताल कर रही है कि भुक्की कहां से आई थी और कहां जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें