जम्मू में जानीपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाका लगाया हुआ था।
विज्ञापन
इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने काबू कर तलाशी ली तो चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान मोहम्मद फारूक तहसील माहोर जिला रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।