फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: अचानक नालियों से निकलने लगा धुंआ, हैरान रह गए लोग, फिर सामने आई ये बात

Wed, 19 May 2021 11:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

शालामार इलाके में अजीबो-गरीब घटना से लोग हैरान रह गए। अचानक नालियों से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते धुंआ इतना ज्यादा हो गया कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत आने लगी। इसके बाद फायरब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
नालियों से निकलता धुंआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के शालामार इलाके में नालियों से धुंआ निकलने से अफरा तफरी मच गई। धुंआ इतना ज्यादा था कि घरों के अंदर घुस गया। फिलहाल कारण कचरा फेंकना बताया जा रहा है। नाली के अंदर आग लग गई। इस कारण धुंआ ही धुंआ हो गया है। बाद में लोगाें ने फायर बिग्रेड को सूचित किया। फायरबिग्रेड ने नालियों में पानी डाला मगर धुंआ बंद नहीं हो पाया।

विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लोग घरों का कचरा नालियों में फेंकते हैं। इस तरह की आग अजीब तरह की घटना है। धुंआ बढ़ने से लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी पेश आई। देर शाम तक आग जलती रही।

फायरबिग्रेड के अनुसार एक पुलिया के नीचे आग लगी थी। यहां पर सूखा कचरा फेंका जाता है। ऐसे में आग लग गई। बताया जा रहा है कि अलग अलग जगहों में आग लग गई। यहां पर एक हजार से ज्यादा घर हैं। सब लोग परेशान हैं। लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की। मगर धुंआ बंद नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि धुएं की वजह से सांस लेना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी जयंती: बाधाओं से मुक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें, पूरी होती है हर मनोकामना
यह भी पढ़ें- मौत को न्योता: कोरोना के कहर के बीच लोगों की ये लापरवाही भारी पड़ सकती है, देखिए तस्वीरें    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें