उप जिला अस्पताल कुपवाड़ा से लगभग चालीस ऑक्सीजन सिलेंडर गायब होने पर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बारे में पता लगने संबंधित सीएमओ ने स्वास्थ्य सुविधा के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कुल संख्या को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया था। सिलेंडरों को वापस श्रीनगर भेजा जाना था, लेकिन गिनने पर पता कि लगभग चालीस सिलेंडर गायब हैं।
सिलेंडरों के गायब होने की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी गई। इसके बाद सीएमओ ने तीन स्टोरकीपरों को तुरंत निलंबित कर दिया। दोषियों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए।