फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की तर्ज पर तालाब तिल्लो और बाहु फोर्ट इलाके बनेंगे स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर का बाहु फोर्ट और तालाब तिल्लो इलाका भी स्मार्ट बनेगा। भव्य गेट के साथ ही सड़कों की दशा भी सुधारी जाएगी। बिजली सहित अन्य तार को अंडरग्राउंड करने के साथ ही राहगीरों के लिए बेहतरीन फुटपाथ बनाए जाएंगे और स्ट्रीट लाइट को आधुनिक लुक दिया जाएगा। कुल मिलाकर क्षेत्रों का ढांचा शहरों की तर्ज पर बदला जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इसका काम होगा। बाहु फोर्ट और तालाब तिल्लो में विकास कार्य के लिए जल्द ही टेंडर होने वाले हैं। इससे जहां लोगों को सुविधाएं मिलेंगी वहीं, क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण भी किया जएगा। मौजूदा समय में पुराने शहर और अप्सरा रोड के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है।
साइकलिंग ट्रैक और ई रिक्शा भी
शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। इसके तहत शहर में कई जगहों पर साइकिलिंग ट्रैक बनाए जा रहे हैं। ई-रिक्शा भी शहर में शुरू किए गए हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकास कार्य जारी है। वहीं, तवी रिवर फ्रंट का काम भी दोनों किनारों पर जोरशोर से जारी है।
विज्ञापन

जल्द जारी होंगे टेंडर
अभी पुराने शहर और अप्सरा रोड को लेकर काम चल रहा था। बाहु फोर्ट और तालाब तिल्लो के इलाकों को भी इसमें शामिल किया गया है। कुछ ही दिन में इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे। दोनों क्षेत्रों को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। लोगों को फुटपाथ से लेकर बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। बिजली, केबल जैसे तमाम तार अंडरग्राउंड किए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटों का आधुनिकीकरण होगा।
विज्ञापन

- अवनी लवासा, सीईओ, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें