फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों का सबसे छोटा जत्था रवाना

Wed, 20 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में बुधवार को आधार शिविर जम्मू से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अब तक के  सबसे छोटे जत्थे में एक हजार श्रद्धालु रवाना हुए। इसमें 731 पुरुष, 219 महिलाएं और 50 साधु शामिल रहे।
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या में गिरावट को देखते हुए शालामार स्थित महाजन हाल में तत्काल पंजीकरण नहीं किया गया। रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती और वैष्णवी धाम में सैकड़ों यात्रियों का तत्काल पंजीकरण हुआ। इस बीच अमरनाथ यात्रा में 19वें दिन बुधवार को 5135 यात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इसके साथ ही यात्रा का आंकड़ा 187903 तक पहुंच गया है।

आधार शिविर जम्मू में बुधवार सुबह बम-बम भोले के जयघोष के साथ 29 छोटे बड़े वाहनों में जत्थे को रवाना किया गया। कश्मीर में लगातार हालात तनावपूर्ण रहने से यात्रा पर असर पड़ा है। गत दिनों पहलगाम रूट बंद रहने से सैकड़ों यात्रियों को मायूसी हुई।
विज्ञापन


इसमें बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी थे, जिनका पंजीकरण पहलगाम रूट के लिए हुआ था, लेकिन रूट बंद होने के कारण उन्हें बालटाल रूट से पवित्र गुफा तक पहुंचना पड़ा। खराब हालात के चलते सैकड़ों यात्रियों को बिना दर्शन घर वापस लौटना पड़ा।

लंगर स्थलों पर भी यात्रियों की भीड़ कम हुई है, हालांकि इसके बावजूद आधार शिविर में पहुंचने वाले शिवभक्तों में उत्साह बरकरार है। श्रद्धालु भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें