फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के छात्रों के लिए खुली इस्लामिक यूनिवर्सिटी

Sun, 15 Mar 2015 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू), राजोरी और इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी, अवंतीपोरा में अब बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों का भी दाखिला हो सकेगा। मुख्यमंत्री तथा इन दोनों विश्वविद्यालय के चांसलर मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शनिवार को इस आशय के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही दोनों विश्वविद्यालयों में मई तथा जून में दीक्षांत समारोह आयोजित करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को इन दोनों विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थी पूरे देश में अध्ययनरत हैं।

इस वजह से बाहरी राज्यों की प्रतिभाओं को भी यहां दाखिला का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए बेहतर पैकेज पर शिक्षकों को नियुक्त करने को कहा। कैरियर से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करने पर बल दिया ताकि यहां के छात्रों का कारपोरेट एवं बिजनेस सेक्टर में प्लेसमेंट हो सके।
विज्ञापन


शिक्षण तथा शिक्षकों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। राज्य के बाहर तथा विदेश के अपने अपने क्षेत्र के महारत हासिल अध्यापकों को भी यहां विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में लाने की जरूरत है। उन्होंने विश्वविद्यालयों में समर स्कूल की परिकल्पना को साकार करने पर बल दिया।

बीजीएसबीयू के वाइसचांसलर को उन्होंने किसी अच्छे आर्किटेक्ट को नियुक्त करने को कहा ताकि 6000 कनाल में फैले विश्वविद्यालय के भवनों में एकरूपता नजर आए। उन्होंने अत्याधुनिक गेस्ट हाउस के निर्माण के भी निर्देश दिए जहां राज्य अतिथि तथा विजिटिंग अतिथि ठहर सकें।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में एक अतिरिक्त सोलर यूनिट स्थापित करने की आवश्यकता जताई। इसके लिए वाइसचांसलर से प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि राजोरी से विश्वविद्यालय तक सड़क को डबल लेन करने की प्रगति के बारे में पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट से पूछताछ करेंगे।

साथ ही विश्वविद्यालय में जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार की भी आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में एक खेल मैदान के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय में आडिटोरियम निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने इस्लामिक यूनिवर्सिटी के कैंपस विस्तार पर बल देते हुए जमीन अधिग्रहण की औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी करने को कहा। उन्होंने उद्यमिता विकास संस्थान से सहयोग लेने को कहा ताकि विद्यार्थी सही कैरियर का चुनाव कर सकें।

बैठक में शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू, पीर मोहम्मद हुसैन, बीजीएसबीयू के वीसी डॉ. इरशाद हमाल, इस्लामिक यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अब्दुल रशीद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें