फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लाल सिंह ने तोड़ी महिला डॉक्टर की कलाई

Sun, 15 Mar 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित यंग अचीवर्स क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह के बल्ले से निकली गेंद से महिला डॉक्टर की कलाई फ्रैक्चर हो गई। इस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह मुख्य अतिथि थे। रस्म के तौर पर उन्होंने क्रिकेट पिच पर गेंद खेली। जोरदार शॉट भी लगाई, लेकिन उनके बल्ले से निकली गेंद वहां मौजूद एक महिला डॉक्टर की कलाई से जा लगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर की कलाई के एक्स-रे में माइनर फ्रैक्चर पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने गेंद खेलने से पूर्व ही आसपास खड़े तमाम लोगों को सावधान कर दिया था। हंसी ठिठोली के बीच गेंदबाज की पहली दो गेंद लेग साइड पर वाइड हो गईं। इसी दौरान इंडियन सिस्टम्स ऑफ मेडिसिन की सहायक जिला चिकित्सा अधिकारी (एडीएमओ) डॉ. दीपिका संख्याधर अपने मोबाइल से उद्घाटन समारोह के इन पलों को कैमरे में कैद करने लगीं।

वे लेग साइड की खाली जगह पर खड़ी होकर मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर ही रहीं थीं कि इसी बीच अगली गेंद पर स्वास्थ्य मंत्री ने करारी शॉट खेली। दुर्भाग्य से यह गेंद अकेली खड़ी महिला डॉक्टर के बाईं कलाई से जा लगी। फिर क्या था, उत्साह और खुशी के माहौल में अचानक अफरातफरी मच गई। मौके पर एंबुलेंस पहले से ही मौजूद थी, इसलिए तुरंत ही उससे डॉ. दीपिका को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एडीएमओ कठुआ ने बताया कि उन्हें मामूली फैक्चर है, जो कुछ दिन में ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें