विवि ने खेत में काम कराने के लिए उपलब्ध कराए ड्रेस
विश्वविद्यालय प्रशासन ने खेत में काम करने के लिए विद्यार्थियों को ड्रेस भी उपलब्ध कराए हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम की सुविधा भी उपलब्ध कराई है ताकि वे घर से पहनकर आने वाले ड्रेस को चेंज कर खेतों में जाएं। काम समाप्त करने के बाद वे पुन: अपने कपड़े पहन लें।
जमीन से जोड़ रहे, जॉब प्रोवाइडर की योग्यता कर रहे विकसित
कृषि स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले बच्चों को जमीन से जोड़ा जा रहा है। डिग्री हासिल करना अलग बात है, लेकिन यदि वे फील्ड से जुड़ेंगे तो उन्हें खेती-किसानी की हर बारीकियों की जानकारी होगी। वे इसमें पूरी तरह दक्ष होंगे। इन विद्यार्थियों को जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब प्रोवाइडर के रूप में तैयार किया जा रहा है। उनमें कोई न कोई हुनर विकसित करना मकसद है ताकि उनमें उद्यमिता का भाव विकसित हो। - प्रो. जेपी शर्मा, वाइसचांसलर