इसमें पांच पद्मश्री किसान किशना यादव, पूजा शर्मा, राम शरण और अन्य भाग लेंगे और अपने विचार साझा करेंगे। मेले में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान से किसान भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के लिए अलग से सामान दिखाने के लिए कार्नर सुविधा दी गई है। यहां विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।
मेले में जैविक खेती, फूल, स्टार्ट अप योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, किसान गोष्ठी, बीज मुहैया करवाने, फल और फूल प्रदर्शनी के अलावा फल, पशु और डाग शॉ का आयोजन किया गया है। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।