फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job in Jammu: स्कॉस्ट जम्मू में असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Thu, 06 Oct 2022 04:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

स्कॉस्ट जम्मू के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पद भरने के लिए 4 अक्तूबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। 4 नवंबर को आवेदन की अंतिम तारीख होगी। योग्य अभ्यर्थियों के पास असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का खास मौका है।
विज्ञापन
स्कॉस्ट जम्मू - फोटो : Skuast
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) जम्मू के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पद भरने के लिए 4 अक्तूबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। 4 नवंबर को आवेदन की अंतिम तारीख होगी। योग्य अभ्यर्थियों के पास असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का खास मौका है। इसके लिए विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


अधिसूचना में बताया गया है कि निर्धारित तारीख से पहले योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। 14 नवंबर तक अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज सहित अनुभव प्रमाण पत्र रजिस्ट्रार कार्यालय के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजने होंगे। अभ्यर्थियों को अन्य सूचनाएं अलग से दी जाएंगी। 

इन संकायों के विषयों में भरे जाएंगे पद

एग्रीकल्चर संकाय में सेरिकल्चर विषय के 3, एंटोमोलॉजी में 2, प्लांट ब्रिडिंग एंड जेनेटिक्स में 5, प्लांट पैथॉलोजी में 4, एग्रोनमी में 3, एग्रीकल्चर इक्नॉमिक्स में 1, सोइल साइंस एंड एग्रीकल्चर कैमिस्टरी में 1 पद भरा जाएगा। वेटरनरी संकाय में वेटरनरी क्लीनिकल कांप्लेक्स के 2, लाइव स्टाक फार्म कांप्लेक्स का 1, लाइव स्टाक प्रोडेक्शन टेक्नॉलोजी का 1, वेटरनरी मेडिसन का 1, वेटरनरी फार्मालोजी एंड टोक्जीयोलॉजी का 1, वेटरनरी एनॉटमी का 1, वेटरनरी माइक्रोबॉयोलोजी का 1, वेटरनरी गाइनॉलोजी एंड ओबस्ट्रेट्रिक्स का 1,वेटरनरी पैथॉलोजी का 1 पद भरा जाएगा। फैकल्टी ऑफ बेसिक साइंस में स्टेटेटिक्स का 1 भरा जाना है।
विज्ञापन


वहीं, फैकल्टी ऑफ हार्टीकल्चर एंड फारेस्टरी में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट में 1, फ्रूट साइंस का 1, वेजीटेबल साइंस का 1, फोलोरीकल्चर एंज लैंड स्कैपिंग का 1,  फॉरेस्ट बायोलॉजी एंड ट्री इंप्रूवमेंट के 2, फॉरेस्ट प्रोडेक्शन एंड यूटिलाइजेशन के 2 और सिलविकल्चर एंड एग्रोफारेस्टरी का 1 पद भरा जाएगा। इसके अलावा प्रोसेसिंग एंड फूड इंजीनियरिंग का 1, सोइल एंड वाटर कंजरवेशन के 2, सिविल इंजीनियरिंग का 1, कंप्यूटर इंजीनियरिंग का 1, फार्म मशीनरी एंड पावर इंजीनियरिंग का 1, फैकल्टी ऑफ डेयरी टेक्नॉलोजी के डेरी बिजनैस मैनेजमेंट का 1, डेयरी कैमिस्ट्री में 1, डेयरी इंजीनियरिंग के 2, डेयरी माइक्रोबायोलोजी का 1 और डेयरी टेक्नॉलोजी के 2 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें