रियासत में छह हजार करोड़ रुपये की लागत से बार्डर इलाकों तथा टूरिस्ट स्थानों पर सड़कों का जाल बिछेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।
बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में यह कदम उठाया गया है। इससे बेहतर आर्थिक गतिविधियां संचालित होने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) की ओर से 6000 करोड़ रुपये से राज्य में सड़कें बनाई जाएंगी।
इसमें 1300 करोड़ मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भारत माला तथा 1050 करोड़ रुपये पर्यटन स्थलों तक नेशनल हाईवे कनेक्टिविटी योजना के तहत खर्च होंगे।