फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उड़ान’ के लिए छह विद्यार्थियों का चयन

Sun, 17 Aug 2014 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के लिए शुरू की गई उड़ान परियोजना के तहत कठुआ डिग्री कालेज के छह विद्यार्थियों का चयन किया गया है। कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किगिं क्षेत्र की नामी कंपनी रूमन टेक्नालाजी की टीम ने कैंपस सेलेक्शन किया है।
विज्ञापन


कालेज से अनु सलारिया, शिवांगी गुप्ता, मुकेश बधान, साहिल दुबे, अपरम शर्मा और मंदीप सिंह का चयन किया गया। प्रिंसिपल डाक्टर बीएल गुप्ता ने परियोजना के तहत विद्यार्थियों के चयन को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए चलाई जा रही उड़ान परियोजना से शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। कालेज में पढ़ाई करते समय ही यदि विद्यार्थियों को रोजगार सुरक्षा मिलती है तो यह एक सुनहरा अवसर होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर कालेज के उड़ान कोआर्डिनेटर प्रोफेसर सुमनेश जसरोटिया, प्रोफेसर पीके राव, प्रोफेसर पंकज नंदन, प्रोफेसर गुरदयाल और प्रोफेसर पवन कुमार प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें