फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कटरा से वैष्णोदेवी जा रहा हेलीकॉप्टर सोमवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सभी यात्री वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। सांझी छत के पास विमान हादसे का शिकार हुआ और सैंकड़ो फीट नीचे धरती पर आ गिरा।

हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई, महिला पायलट की भी मौत हो गई। देखते ही देखते विमान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

घने कोहरे के कार हुआ हादसा

यह हेलीकॉप्टर निजी कंपनी हिमालयन हेली सर्विस का था। बताया जा रहा है दुर्घटना मौसम ठीक नहीं होने की वजह से हुई है। जिस समय हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी, उस समय काफी कोहरा था।

इस हादसे में मारे गए लोगों में पायलट सुमीता, अर्जुन स‌िंह, महेश, वंदना, अक्षति, अमर‌ित पॉल, और सच‌िन शाम‌‌िल हैं। हादसे की जांच के आदेश दे द‌िए गए हैं।

वैष्णोदेवी में हुए हादसे: इससे पहले 1988 जुलाई में भी सांझी छत में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।

30 जनवरी 2001 को सेना का चेतक हेलीकॉप्टर सांझी छत में क्रैश हुआ था। क्रैश में ब्रिगेडियर रमन सहगल, दो पैरा कमांडो, एक पायलट और को पायलट समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।

30 दिसंबर 2012 को कटरा में हुए पवनहंस हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। ज‌िसमें सात लोग घायल हुए थे। इस हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंड‌िग के जर‌िए उतारा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें