फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: ट्रैक्सी चिनाब में गिरी, छह लोग लापता

Sat, 25 Apr 2015 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में छह लोगों लापता हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक रामबन के पास एक टबेरा गाड़ी के नदी में जा गिरी जिससे उसमें सवार छह लोगों पानी के तेज बहाव में बह गए। जबकि छह गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के पास मेहद के पास यह सड़क हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक वाहन चालक ने तेज गति के चलते टेबेरा पर से अपना संतुलन खो बैठा जिससे ट्रैक्सी फसलती हुई चिननाब नदी में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक, हादसा स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है। अभी तक गंभीर रुप से घायल छह लोगों को निकाला जा चुका है। टैक्सी में फंसे वाकी लोग लापता हैं। पानी ते तेज बहाव के कारण टबेरा गाड़ी भी बह गई है।
विज्ञापन


प्रशासन के मुताबिक अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन में कितने लोग सवार थे। वाहन के नदी में गिरने से कुछ लोगों के बह जाने की संभावना है। लेकिन प्रशासन की ओर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने लोग लापता है। वाहन में सवार अधिकतर लोग मजदूर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें