फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: डोडा में पुलिया ढही तो सामने आई बदहाली की पूरी कहानी, स्कूल की हालत पर भी जांच के आदेश

Sat, 08 Aug 2026 01:43 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, डोडा

सार

डोडा के भलेसा इलाके में गिल कुनन रोड पर शनिवार को छह मीटर लंबी पुलिया ढह गई। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा इलाके में शनिवार को गिल कुनन रोड पर करीब छह मीटर लंबी पुल अचानक ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई बड़ा वाहन नहीं था और एक बड़ा हादसा टल गया

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके के लोग पिछले करीब डेढ़ साल से खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका आरोप है कि सड़क और पुल की खराब स्थिति के कारण यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पहले हुए एक हादसे में 15 लोग घायल हुए थे, जबकि एक महिला की मौत हो गई थी।

लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, इस मामले में पहले ही दो इंजीनियरों को निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने नए नियुक्त इंजीनियर से सड़क और पुलिया की स्थिति का गंभीरता से निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि बड़ी आबादी इस सड़क पर निर्भर है और लोग पिछले डेढ़ साल से उचित सड़क सुविधा के लिए एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनका दावा है कि एसडीएम ने मामले में कार्रवाई की थी, लेकिन काम अब तक पूरा नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिया की दीवार में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण बार-बार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल की बदहाली पर भी जांच के आदेश
डोडा जिले में प्रशासनिक लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कक्षाओं की दीवारों में दरारें, खराब शौचालय और गंदगी की शिकायत सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) भूषण कुमार पाठक ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जोनल शिक्षा अधिकारी को स्कूल का मौके पर निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। सीईओ ने स्पष्ट किया कि स्कूल भवन की सुरक्षा या बुनियादी सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें