फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Budget 2026-27: बजट में छह मुफ्त गैस सिलिंडर की घोषणा, महिलाओं को रसोई में राहत

Sat, 07 Feb 2026 12:46 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के बजट में छह मुफ्त गैस सिलिंडर की घोषणा से महिलाओं को रसोई में महंगाई से राहत मिली है।
विज्ञापन
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट में छह मुफ्त सिलिंडर की घोषणा से महिलाएं खुश हैं। उनका कहना है कि इस कदम से महंगाई से मुश्किल में चल रही रसोई को राहत मिली है।शुक्रवार को इन महिलाओं ने खास तौर पर बजट देखा ताकि पता चल सके कि सरकार ने उनके लिए क्या किया है।

विज्ञापन


सुषमा रानी का कहना था कि उनकी सारी उम्मीद बजट पर टिकी थी। उन्हें बजट का इंतजार था कि शायद इसमें किसी तरह की राहत की घोषणा हो। जब सिलिंडर को सस्ता किया तो उन्होंने राहत की सांस ली।

कम से कम इससे जेब पर बोझ कम होगा। वहीं, दीक्षा थापा ने कभी बजट नहीं देखा। उन्होंने अपनी दादी को बजट देखते देखा तो उन्हें भी इसमें दिलचस्पी पैदा हुई। हालांकि उन्हें बजट घोषणाओं से कोई ज्यादा लाभ नहीं दिखा, इसके बावजूद उन्होंने इसे अच्छा बजट बताया। उनका कहना था कि सीधे-सीधे सिलिंडर की राहत उन्हें समझ में आ रही है। अंजना ठाकुर को दो सौ नई ई-बसों के चलाने की घोषणा सबसे अच्छी लगी। उनका कहना था कि वे स्मार्ट सिटी की महिलाओं की मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाती रही हैं। अगर इन बसों की संख्या बढ़ेगी तो यह बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें