फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Jammu Visit: बलिदान पुलिसकर्मियों के परिवारों से मिले अमित शाह, सौंपे नौकरी के पत्र

Sat, 07 Feb 2026 12:29 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू में उच्चस्तरीय बैठक कर जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे की समीक्षा की।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : लोक भवन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू और कश्मीर में चल रहे विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से आधारभूत ढांचे के विकास और संघ शासित प्रदेश में महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विज्ञापन


बैठक लोक भवन जम्मू में आयोजित की गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शाह ने गुरुवार देर रात जम्मू पहुंचकर अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने शुक्रवार को कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के अग्रिम चौकियों का दौरा किया। गिर्नाम और बोबियान चौकियों का निरीक्षण कर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


कठुआ से लौटकर उन्होंने आतंकवाद से मुक्त जम्मू-कश्मीर के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद से लड़ते हुए बलिदान हुए कई पुलिसकर्मियों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें नौकरी के पत्र सौंपे।

बैठक के बाद अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर भाजपा के कार्यकारिणी सदस्यों, विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की और पार्टी के माध्यम से मोदी सरकार की विकास पहलों को आमजन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। केंद्रीय गृह मंत्री शनिवार दोपहर को समीक्षा बैठक के समापन के बाद दिल्ली लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें