फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: आतंक पर प्रहार, एसआईयू ने शोपियां-पुलवामा में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे, डिजिटल दस्तावेज जब्त

Thu, 29 Dec 2022 02:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एसआईयू ने शोपियां के जैनपोरा में दो संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे और तलाशी ली। इसके साथ ही पुलवामा जिले में नैना भटपोरा गांव में संदिग्ध स्थान पर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
SIU - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवाद के तंत्र को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास करते हुए राज्य जांच इकाई (एसआईयू) ने बुधवार को शोपियां ने व पुलवामा में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। यह कार्रवाई आतंकवाद से संबंधित प्राथमिकी की जांच के सिलसिले में की गई।

विज्ञापन


अदालत से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर की गई कार्रवाई में डिजिटल उपकरणों सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, एसआईयू ने शोपियां के जैनपोरा में दो संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे और तलाशी ली। इसके साथ ही पुलवामा जिले में नैना भटपोरा गांव में संदिग्ध स्थान पर तलाशी ली गई।

शोपियां जिले के थाना केलार में आतंकवाद से जुड़े मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के मामले में कार्रवाई की गई। इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। आगे की जांच के दौरान और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें