फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हालात और बिगड़ने का अंदेशा

Sat, 16 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त - फोटो : PTI
विज्ञापन
केंद्र ने कश्मीर में सुरक्षा ग्रिड मजबूत करने के लिए अर्धसैनिक बल की अतिरिक्त 36 कंपनियां भेजने का फैसला किया है। दरअसल घाटी से आ रही खबरों से संकेत मिला है कि हालात 2010 की तरह बेकाबू हो सकते हैं।
विज्ञापन


कुछ उपद्रवी तत्वों की ओर से जानबूझकर स्थिति बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं घाटी से मिली रिपोर्टों का संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय में गृहसचिव, खुफिया एजेंसी आईबी, रक्षा मंत्रालय और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई है। 

केंद्र ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को शांति बहाल करने के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। साथ ही राज्य सरकार से सुनिश्चित करने को कहा है कि अब एक भी नागरिक की जान नहीं जाए। गृह मंत्रालय ने पिछले चार दिनों में हुई नागरिकों की मौत पर गहरी चिंता जताई है।
विज्ञापन


हालात को और बिगड़ने से बचाने के लिए सुरक्षा बलों की 12 कंपनियों यानी करीब 12000 सुरक्षाकर्मियों को शनिवार को ही रवाना कर दिया गया है। बाकी 24 कंपनियां रविवार को जाएंगी।

सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय की बैठक में हंदवाड़ा की छात्रा के बयान और उसके परिवार वालों की उलटबयानी से उपजने वाले संभावित हालात की बारीकी से समीक्षा की गई है। इसके अलावा घाटी के उन भारत विरोधी तत्वों पर भी लंबी चर्चा हुई, जो जानबूझकर माहौल तनावपूर्ण करने की कोशिश में हैं। केंद्र को भरोसा है कि आने वाले कुछ दिनों में हालात काबू में आ जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें