फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतारमण बोलीं: जम्मू कश्मीर जल्द बन सकता है राज्य, यूटी बनने के बाद कुल कर संग्रह एक फीसदी हुआ कम

Sun, 06 Nov 2022 01:57 AM IST
विमल शर्मा एजेंसी, तिरुवनंतपुरम

सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने से यह प्रतिशत एक फीसदी घट गया है, जो फिर 42 फीसदी हो सकता है। वित्त वर्ष 2014-15 से पूर्व यह केवल 32 फीसदी था।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण ने जम्मू-कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा दिए जाने का संकेत दिया है। राज्यों और केंद्र के संबंधों पर व्याख्यान में वित्त मंत्री ने कहा, राज्यों को कुल कर संग्रह का 42 फीसदी वित्त आयोग के जरिये दिया जा रहा है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने से यह प्रतिशत एक फीसदी घट गया है, जो फिर 42 फीसदी हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना दूसरा विचार किए चौदहवें वित्त आयोग के प्रस्ताव को को मंजूरी दी थी। वित्त वर्ष 2014-15 से पूर्व यह केवल 32 फीसदी था।

जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने से वित्त वित्त आयोग के लिए एक फीसदी राशि घटकर 41 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा, यह राशि फिर 42 फीसदी हो सकती है, क्योंकि जल्द ही या फिर कुछ समय में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिल सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था। वित्त आयोग से केवल राज्यों को ही वित्तपोषण मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें