फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन प्रोजेक्टों में तेजी के लिए ये करेगी सरकार

Fri, 03 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में आने वाले पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार ‘ब्रांड टाई अप’ करेगी। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि पर्यटन ढांचा तैयार करने की अनुमति प्रदान करने के लिए एक ही छत के नीचे ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ उन्नत किया जाएगा, ताकि निवेशक समय सीमा के अंदर सारी औपचारिकताएं पूरी कर प्रोजेक्ट लगा सकें। मुख्यमंत्री ने पर्यटन को लेकर यहां आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन


इस दौरान अहद होटल एंड रिसोर्ट और आईटीसी की ओर से रियासत में तैयार किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर एंड ट्रैवल इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रेजेंटेशन भी दिया गया। ‘आसानी से व्यापार’ को प्रोत्साहन देने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रांड टाई अप में आने वाली बाधाओं को हटाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी, ताकि रियासत में पर्यटन ढांचे का विस्तार हो सके। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

एचआर और मेहमाननवाजी के क्षेत्र में रियासत के युवा काफी प्रतिभाशाली हैं और उम्मीद है कि वे इस क्षेत्र में बेहतर काम कर सकेंगे। श्रीनगर स्थित इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट पर्यटन सेक्टर में फूड सर्विसेज के क्षेत्र में अच्छा योगदान दे सकता है। उन्होेंने कहा कि वाजवां की तरह अन्य रियासती व्यंजनों के फूड फेस्टिवल पूरे देशभर में आयोजित होने चाहिए। इससे पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


मुफ्ती ने अफसरों से कहा कि आकर्षक पैकेज के साथ टाप क्लास गोल्फ स्थल को प्रोत्साहन दिया जाए। रियासत में गोल्फ टूरिज्म को प्रोत्साहन देने के लिए प्रचार प्रसार का अभियान चलाया जाए। श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सिद्हड़ा में हमारे पास गोल्फ सर्किट हैं। इसके अलावा सोनमार्ग, सनासर और गुलमर्ग में नए गोल्फ कोर्स की संभावनाएं तलाशी जाएं। देश के सबसे पुराने कश्मीर गोल्फ क्लब का भी कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें