फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: त्राल में युवती पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन, कड़ी कार्रवाई की उठी मांग

Tue, 10 Jul 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: त्राल में युवती पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन, कड़ी कार्रवाई की उठी मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में एक युवती पर गत सोमवार को हुए हमले के बाद सिख समुदाय के लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। सिखों ने कहा कि सदियों से चले आ रहे सिख-मुस्लिम भाईचारे को ठेस पहुंचाने वाले कौन तत्व हैं, इसका पता लगाया जाना चाहिए। इस घटना के बाद बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी उनका समर्थन किया है।
विज्ञापन

 
यह घटना उस समय हुई जब युवती त्राल बस अड्डे में यूनिवर्सिटी जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। आरोपियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बडगाम और सिख संगत कश्मीर ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि घटना ने सिख समुदाय के छात्रों के मन में खौफ पैदा कर दिया है।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बडगाम के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने राज्यपाल से अपील की इस्लामिक यूनिवर्सिटी के वीसी के खिलाफ  भी कार्रवाई हो। इस बीच, त्राल में बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोग भी सामने आए और उन्होंने परिवार को आश्वासन दिलाया कि वह दोषियों को सामने लाने में पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन


त्राल की स्थानीय औकाफ  कमेटी, सिटीजन काउंसिल, सिविल सोसायटी, ट्रेडर्स फेडरेशन ने कहा कि जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ  सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। त्राल में सिख-मुस्लिम भाईचारा सदियों से चला आ रहा है और हम इसे आगे भी बरकरार रखना चाहते हैं। पुलिस इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें