फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मुस्लिम सहेली की जिंदगी बचाने के लिए पिता से भिड़ी पंजाबी दोस्त, लिया ऐसा निर्णय

Tue, 04 Dec 2018 07:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सामरीन अख्तर और मंजोत सिंह कोहली - फोटो : अमर उजाला
पिता की अपील पर दोस्ती का फर्ज भारी पड़ता दिख रहा है। सहेली समरीन अख्तर को किडनी दान करने पर अड़ी मंजोत ने पिता के पुनर्विचार के फैसले को ठुकराते हुए कहा है कि वह अब कभी पिता को अपनी शक्ल नहीं दिखाएगी।  इसके बाद मंजोत के पिता गुरदीप सिंह ने अब राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वह आर्थिक रूप से इतना मजबूत नहीं हैं कि कोर्ट का दरवाजा खटखटा कर बेटी को रोक सकें। बोले, बेटी को अब भी सही राह पर लाने का प्रयास कर रहा हूं। 
विज्ञापन

2 of 5
मंजोत सिंह कोहली - फोटो : अमर उजाला
नौकरी के सिलसिले में बेटा घर से बाहर है। पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और वह घर पर अकेले रहते हैं। भाग दौड़ में भी असमर्थ हैं। इसलिए चाहते हैं कि बेटी किडनी दान करने के निर्णय को बदल दे और घर लौट आए। राज्यपाल से भी अपील कर रहे हैं कि वह मामले में हस्तक्षेप कर बेटी को किडनी दान करने से रोकें।  
 
विज्ञापन

3 of 5
MANJOT - फोटो : अमर उजाला
पिता को एसएमएस से दिया संदेश
गुरदीप सिंह ने कहा कि रविवार देर रात को बेटी ने एसएमएस संदेश भेजा है, जिसमें लिखा है कि मुबारक हो पापा जो चाहते थे वह हो गया है। जिंदगी में कभी शक्ल नहीं दिखाऊंगी। 

4 of 5
MANJOT - फोटो : अमर उजाला
सहेली को बचाने का मौका फिर नहीं मिलेगा: मंजोत
मंजोत सिंह ने कहा है कि वह आज भी अपने निर्णय पर कायम है। वह इंसानियत के नाते अपनी सहेली की जान बचाने का प्रयास कर रही है। रिश्तों को बाद में भी बचाया जा सकता है, लेकिन सहेली की जिंदगी बचाने का मौका दोबारा नहीं मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KASHMIR - फोटो : अमर उजाला
आज आएगा स्किम्स का फैसला
मंगलवार को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) को बैठक कर इस पर निर्णय लेना है। उम्मीद है कि किडनी दान करने की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें