भारतीय सेना ने सियाचिन ग्लेशियर में बर्फीले तूफान में दबे जवानों के शवों का पता लगाने के लिए स्पेशल राडार तैनात किए हैं। भारतीय वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर से इन राडार को 19600 फीट ऊंचे घटनास्थल पर ले जाया गया।
लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी रेस्क्यू आपरेशन जारी रहा। इस बीच, सेना ने बर्फ में जिंदा दफन 10 सैनिकों के नाम जारी किए।
3 फरवरी को बर्फीले तूफान में शहीद होने वालों में कर्नाटक के सूबेदार नागेश टीटी, लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ और सिपाही महेश, तमिलनाडु के हवलदार इलुमलाई एम शामिल हैं।